राज्य एव शहर

‘वायु’ ने गर्म हवाओं को रोका, हल्की बारिश की संभावना

शुरू हुई प्री मानसून बारिश, पर मानसून के लिए करना होगा इतना इंतजार

रायपुर। प्रदेश में अब तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश हुई, जिसका असर करीब सभी संभागों में दिखा। अभी लू जैसी कोई संभावना नहीं है। रायपुर और शहर के आसपास का मौसम शाम होते-होते बदलने का पूर्वानुमान है। बादल घिर सकते हैं, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो इसके आने वाले 48 घंटे में और गिरने का संभावना है। दूसरी तरफ मानसून को भी आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। इसे पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक बनी द्रोणिका भी आगे बढऩे में मदद कर रही है। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तापमान में गिरावट होगा या फिर तापमान स्थिर रहेगा। बढऩे का पूर्वानुमान नहीं है। मगर 16, 17 और 18 जून को तापमान एक बार फिर चढ़ सकता है। लेकिन वायु चक्रवात ने राजस्थान के रास्ते आने वाली गर्म हवाओं को ठंडा कर दिया है।
अगर ऐसी ही परिस्थितियां रहीं तो 16 जून को मानसून जगदलपुर पहुंच जाएगा, मगर रायपुर पहुंचने में यह कम से कम चार से पांच दिन का समय लेगा यानी 22 या फिर 23 जून को।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए अभी एक सप्ताह का और इंतजार करना होगा।
अगले सप्ताह तक प्रदेश में इसी तरह मौसम के मिजाज में बदलाव आता रहेगा और सभी संभागों में प्री मानसून की बारिश होगी। यही आगे चलकर प्री मानसून का रूप लेगा। रायपुर में शाम का तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढऩे की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी मौसम आंशिक मेघमय रहेगा। रात होते-होते गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button