04/06/2026

सुकमा : नक्सली लैंडमाइन ब्लास्ट में दो जवान घायल

सुकमा । छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित मलकानगिरी जिले में नक्सलियों ने घात लगाकर दो लैंडमाइन ब्लास्ट किए हैं, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सटे ओडिशा के मलकानगिरी जिले के गुगापदर गांव में नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट किया है, जिसमें दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जवान सर्चिंग के लिए निकले थे, तभी मथली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लैंडमाइन ब्लास्ट हो गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info