04/06/2026

ब्रह्माकुमारी संस्थान से मेरा अपनापन जुड़ा है : PM मोदी

0
modi ji aaye

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। PM मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि हमारे यहां कहा जाता है आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता।

 

ब्रम्हकुमारी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। आज विशेष दिन है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 साल पूरे हुए हैं।

मोदी ने कहा कि आज देश के कई और भी राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। राज्य के विकास में देश का विकास है। मोदी ने कहा कि इसी मंत्र पर चलते हुए भारत को हम विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं।

 

इस अहम यात्रा में ब्र्म्हकुमारी जैसी संस्थाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। मेरा सौभाग्य रहा है कि बीते कई दशकों से मैं जुड़ा हुआ हूं। मोदी ने कहा कि मैंने इस आध्यात्मिक आंदोलन को वटवृक्ष की तरह विस्तार लेते देखा है। 2011 में अहमदावाद में फ्यूचर ऑफ पावर के कार्यक्रम , 2012 में संस्था के 75 वर्ष, आबू जाना हो या गुजरात के कार्यक्रम में जाना हो, ये रूटीन हो गया था।

मोदी ने कहा कि दिल्ली आने के बाद भी आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ा अभियान हो, स्वच्छता अभियान हो इन सबसे जुड़ने का मौका हो, मैं जब भी आपके बीच आया हूं, मैंने आपके प्रयासों को बहुत गंभीरता से देखा है। मैंने हमेशा अनुभव किया है, यहां शब्द कम, सेवा ज्यादा है।

इस संस्थान से मेरा अपनापन, खासकर जानकी दीदी का स्नेह, राजयोगिनी दादी योगिनी जी का मार्गदर्शन, मेरे जीवन की विशेष स्मृतियों का हिस्सा है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *