राज्य एव शहर

मोदी बोले, कांग्रेस का पंजा टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की कोरबा रैली के दौरान कांग्रेस पर कसा तंज

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमला उस क्षेत्र में हुआ जहां नक्सलियों के प्रभाव को कम किया जा चुका है। सवाल यह आखिर ऐसा क्यों हुआ। आपको याद होगा विधानसभा चुनाव के दौरान मैं यहां आया था, तब मैंने कांग्रेस के नेताओं के बयानों की तरफ छत्तीसगढ़ के भाइयों बहनों को ध्यान दिलाया था, तब नक्सलियों को क्रांतिकारी बताने का एक दौर कांग्रेस के भीतर चल पड़ा था। कांग्रेस दे रहा नक्सलियों को बढ़ावा। उनकी वजह से बढ़ रहा नक्सलवाद। शहीद जवानों और विधायक भीमा मंडावी को किया याद।
प्रधानमंत्री ने पूछा, क्या देश में राष्ट्रद्रोह का कानून हटना चाहिए। कांग्रेस का हाथ विनाश के साथ है। छत्तीसगढ़ को लैंड माइन चाहिए या बिजली और पानी की पाइप लाइन चाहिए। कांग्रेस का पंजा देश की टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है। देश के जवान शहीद हो रहे हैं और कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में अफ्स्पा कानून को हटाना चाहती है। बरसों पहले जमींन से कट चुकी है कांग्रेस, एक ही परिवर की बात मानना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस का हाथ देश के टूकड़े करने वालों के साथ देश के सपूतों को मिले विशेष अधिकार छिनना चाहता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 मई को एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे किसानों के लिए भी हम सोच रहे हैं। 60 साल की उम्र के बाद किसान और खेत में काम करने वाले मजदूर और छोटे दुकानदार को पेंशन देने का प्रबंध करेंगे।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इरादा गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजना को बंद करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी योजना को विस्तार देने का संकल्प लिया है। 2022 में आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। हमने तय किया है कि 2022 तक बेघरों को अपना घर देने का संकल्प पूरा करेंगे।
छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी हो रहा है वह दिल्ली से तय हो रहा है जो आयुष्मान भारत योजना, जो यहां के गरीब परिवारों को जीवन दे रही थी, वह अचानक बंद कर दी गई। गरीबों से 5 लाख के इलाज की सुविधा छीनने वालों को सजा दोगे या नहीं दोगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में कहा कि 50 हजार वन धन केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आपका एक एक वोट जरूरी है। दिल्ली में आपको एक ऐसी मजबूत सरकार बनानी है जो राष्ट्र हित में से फैसले ले, जिससे हमारा देश मजबूत हो। आपका हर वोट जो कमल के निशान पर पड़ेगा। वह सीधे मोदी के खाते में आएगा। इस चौकीदार के खाते में आएगा। आजकल देखा होगा नामदार को, ऐसा लग रहा है गालियां देने की फैशन हो गया हैं। उन्होंने अभी एक आरोप लगाया सारे मोदी चोर क्यों है, यहां जो साहू समाज है वहां गुजरात में उन्हें मोदी कहते हैं। क्या सब के सब चोर हैं, क्या ऐसा कहना शोभा देता है, क्या यह भाषा बोली जाती है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button