18/06/2026

आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 घंटों के अंदर प्रदेश के करीब 24 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है.

वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर शामिल हैं. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *