राज्य एव शहर

लेबर कोर्ट में पदस्थ उप अधीक्षक की स्वाइन फ्लू से मौत 25 दिनों से चल रहा था इलाज

रायपुर। लेबर कोर्ट में पदस्थ उप अधीक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अधिकारी श्रम विभाग में कार्यरत थे। बीते 25 दिनों से रायपुर के एक निजी अस्पताल में अधिकारी का इलाज चल रहा था। बता दें कि राजनांदगांव जिले में तीन लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।
लेबर कोर्ट में भी अधिकारी को स्वाइन फ्लू होने के बाद विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की बात कही थी। मगर अब तक विभाग के किसी कर्मचारी को वैक्सीन नहीं लगाया गया है। जानकारी के अनुसार अधिकारी मूलतः धमतरी के हैं। वे राजनांदगांव जिले के लेबर कोर्ट में लंबे समय से पदस्थ थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button