11/06/2026

विधायक रेणुका सिंह की बेटी जीती

0

सूरजपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना हो गई है। इसी बीच सूरजपुर जिले से भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटी मोनिका सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 15 से पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के पुत्र को 3 हजार से अधिक वोट से हराया है।

क्षेत्र क्रमांक 14 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक खेल साय सिंह की बहू उषा सिंह चुनाव हार गई है। जिला पंचायत के चार सीटों में दो भाजपा, एक कांग्रेस तो एक पर निर्दलीय के रूप में रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह के खाते गया है।

वहीं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। बीजेपी 127 जिला पंचायतों में से 97 में कब्जा  कर लिया है। वहीं 21 स्थानों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। जबकि  3 स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। इसके अलावा 1 क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और 1 में कम्युनिस्ट पार्टी का खाता खुला है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *