04/06/2026

आगजनी में तीन लोगों की मुत्यु : मृतकों के परिजन को दी गई 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिद्धार्थ चैक के पास आज सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक घर में हुई आगजनी की घटना में तीन लोग श्री सुजीत दीप (उम्र 28 वर्ष), लक्षिता (उम्र 6 वर्ष) तथा काव्या (उम्र 3 वर्ष) की दु:खद मृत्यु हो गई वही इसमें अन्य दो प्रिया दीप और सावित्री बाई गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे और रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा पीडि़त परिवार से मिलकर घटना के संबंध में गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत 12 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि का चेक मृतक श्री सुजीत दीप के बड़े भाई श्री सुमीत दीप को प्रदान किए। कलेक्टर डॉ. बवसराजु एस. ने घटना में मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है वहीं इस घटना में घायल प्रिया दीप और सावित्री बाई का उपचार रायपुर के डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info