17/06/2026

नगर निगम दुर्ग में महापौर के दो और पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान पर

0

दुर्ग नगर निगम में पार्षद के 4 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पार्षद पद के 04 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये। जिसमें वार्ड क्रमांक 06 से राहुल कुमार अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 21 से मीरा सिंह, वार्ड क्रमांक 39 से हुमन लाल देशमुख और वार्ड क्रमांक 41 से अफीफा तैयबा के नाम शामिल है। इस प्रकार नगर निगम दुर्ग में महापौर के दो और पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान पर है। नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली एवं भिलाई-चरौदा में नामांकन वापसी निरंक रहा। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बेबी ओमनारायण वर्मा तथा पार्षद पद के वार्ड क्रमांक 02 से राजकुमार चक्रधारी, वार्ड क्रमांक 10 ज्योति कुर्रे और वार्ड क्रमांक 23 से अशोक साहू ने अपना नामांकन वापस लिये। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद प्रत्याशी येवेन्द्र सोनकर ने नाम वापस लिया। नगर पालिका परिषद अहिवारा में अध्यक्ष पद प्रत्याशी माधव साहू ने नाम वापस लिया। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा अंतर्गत अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमलता यादव और श्वेता शर्मा नाम वापस लिये तथा पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 01 से दिनेश यादव और वार्ड क्रमांक 09 से कमलदेवी ताम्रकार ने नाम वापस लिये। नगर पंचायत पाटन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने नाम वापस लिया। उतई नगर पंचायत में नामांकन वापसी निरंक रहा।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *