देश विदेश

ट्राई ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, जानें लिंक

दिल्ली(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने अपनी पहुंच और लोगों तक संपर्क को व्यापक बनाने के लिए एक नई वेबसाइट की शुरुआत की है। सोशल मीडिया के बढ़ते महत्व को देखते हुए, इस वेबसाइट की नई साझाकरण सुविधाएं सभी हितधारकों तक विनियामक जानकारी के प्रसार को सुगम बनाती हैं। नई वेबसाइट देश में दूरसंचार और प्रसारण विनियमों, नीतियों, कानूनों, सांख्यिकी और रुझानों पर व्यापक जानकारी प्रदान करती है जो जनसाधारण, हितधारकों, शोधकर्ताओं और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए आसानी से उपलब्ध हैं। वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है

नई वेबसाइट में निम्नलिखित अतिरिक्त विशेषताएं शामिल हैं:

दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र के लिए नए डैशबोर्ड की शुरुआत।

अनुसंधान के लिए डेटा डाउनलोड करने का प्रावधान।

ग्रिड व्यू सुविधा, उपयोगकर्ताओं के लिए डेटा को एक नए और इंटरैक्टिव प्रारूप में देखने की अनुमति।

ईमेल के माध्यम से जानकारी साझा करने के अलावा, उपयोगकर्ता अब प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंक्डइन, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स आदि पर विज़ुअलाइज़ेशन के लिए लिंक के माध्यम से भी दस्तावेज़ों को सीधे साझा कर सकते हैं।

ट्राई की नवीनतम विज्ञप्तियों और अद्यतन की सदस्यता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण।

प्राधिकरण का संक्षिप्त विवरण.

नई वेबसाइट आईओएस, एंड्रॉइड और विभिन्न प्लेटफार्मों के अनुकूल है।

पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए टिप्पणी करने की सुविधा के लिए एक ब्लॉग।

आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रकाशित करने का प्रावधान।

ओपन हाउस चर्चा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण।

पहुंच-योग्यता सुविधाओं का अनुपालन।

निविदाएं और नोटिस

एक ही स्थान पर संक्षिप्त एवं संकलित विनियम की सुविधा, जिनमें संशोधनों का उल्लेख फुटनोट में किया गया है।

 

नई वेबसाइट एनआईसी क्लाउड में उपलब्ध है। नई वेबसाइट उपयोग में आने के बाद पुरानी वेबसाइट के साथ 3 महीने तक काम करेगी। नई वेबसाइट मे इंटरेक्टिव सर्च की सुविधा के साथ एक चैटबॉट ‘टीएआरए’ (टेलीकॉम अथॉरिटी रिस्पॉन्सिव एडवाइजर) की भी शुरूआत की गई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button