राज्य एव शहर

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने कया गया जवानों की बहादुरी को सलाम

रायपुर। पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना के जवानों ने पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 300 के करीब आतंकी मारे गए हैं। जिसके बाद देश भारतीय जवानों की बहादुरी की प्रशंसा कर रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कार्यवाही की शुरुआत में सदस्यों ने सेना की बहादुरी को सलाम किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलवामा आतंकी हमला के विरोध में एयरफोर्स का जवाबी कार्यवाही का स्वागत किया। उन्होंने कहा हमारा सदन वायुसेना की पराक्रम का स्वागत करता है। हमारा देश और प्रदेश सेना के साथ है। पूर्व सीएम अजीत जोगी ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। पूरा देश सेना के साथ है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर राजनीति बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – सेना की जवाबी कार्यवाही से हम गौरान्वित है, लेकिन सेना की इस कार्यवाही का राजनीति करण नहीं होना चाहिए। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल – आज भारत की सेना ने कुशल नेतृत्व के चलते पाकिस्तान पर हमला किया है। हमारी सेना ने करारा जवाब दिया है। इसमें कोई राजनीति देखना दुर्भाग्य जनक है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button