राज्य एव शहर

अंतरराष्ट्रीय शपथग्रहण से पहले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल का भव्य सम्मान ऑरलैंडो रवाना होने से पहले कोरबा में ‘बोन वॉयज’ कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय शपथग्रहण से पहले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल का भव्य सम्मान

ऑरलैंडो रवाना होने से पहले कोरबा में ‘बोन वॉयज’ कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C1 सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित ला विजय अग्रवाल के अमेरिका रवाना होने से पूर्व लायंस क्लब बालको नगर की ओर से मंगलवार को काफी हाउस, कोरबा में भव्य बोन वॉयज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर डिस्ट्रिक्ट व मल्टीपल काउंसिल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, क्लब प्रतिनिधियों एवं सामाजिकजनों ने विजय अग्रवाल का पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया।

गौरतलब है कि विजय अग्रवाल 4 जुलाई को दिल्ली प्रस्थान करेंगे, जहाँ से 5 जुलाई की सुबह वे अमेरिका के ऑरलैंडो के लिए उड़ान भरेंगे। ऑरलैंडो पहुँचने के बाद वे लायंस क्लब इंटरनेशनल के वार्षिक अधिवेशन व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उनकी यह 17 दिवसीय अमेरिका यात्रा होगी, जिसमें वे ऑरलैंडो के अलावा मियामी और न्यूयॉर्क की भी यात्रा करेंगे। 16 जुलाई को वे भारत के लिए प्रस्थान कर 20 जुलाई को दिल्ली लौटेंगे।

सम्मान समारोह में जुटा लायन परिवार

इस अवसर पर पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन राजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ लायन लीडर जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मल्टीपल वाइस चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.डी. माखिजा, वरिष्ठ समाजसेवी बसंत मिश्रा समेत लायंस क्लब के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

“पूरा डिस्ट्रिक्ट गौरवान्वित” : राजेन्द्र तिवारी

पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन राजेन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा —
“यह निश्चित ही हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर शपथ लेने जा रहा है। विजय अग्रवाल का यह अवसर सिर्फ उनका नहीं, पूरे डिस्ट्रिक्ट का सम्मान है। उनके नेतृत्व में हमारा डिस्ट्रिक्ट नई ऊँचाइयाँ छुएगा।”

माखिजा और मिश्रा ने दी शुभकामनाएँ

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.डी. माखिजा ने कहा कि विजय अग्रवाल की सादगी, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता उन्हें इस ऊँचाई तक लेकर पहुँची है। वरिष्ठ समाजसेवी बसंत मिश्रा ने कहा —
“यह कोरबा और डिस्ट्रिक्ट 3233 C1 के लिए ऐतिहासिक क्षण है। विजय अग्रवाल जैसी सकारात्मक सोच वाले नेता से डिस्ट्रिक्ट को बहुत अपेक्षाएँ हैं।”

गगनभेदी तालियों से दी विदाई

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों सहित सभी उपस्थित क्लब अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने विजय अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर ऑरलैंडो यात्रा व अंतरराष्ट्रीय शपथग्रहण समारोह के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम स्थल काफी हाउस, कोरबा गगनभेदी तालियों से गूंज उठा।

विजय अग्रवाल ने जताया आभार

सम्मान से अभिभूत विजय अग्रवाल ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए नहीं, पूरे डिस्ट्रिक्ट 3233 C1 के लिए है। मैं आप सभी के विश्वास और स्नेह का आभारी हूँ और वचन देता हूँ कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने डिस्ट्रिक्ट का गौरव बढ़ाकर लौटूँगा।”

अंत में क्लब सचिव ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button