राज्य एव शहर

बजुर्गों के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए 4 जून को ‘दाई- बाबा दिवस’

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 4 जून को ‘दाई- बाबा दिवस‘ के रूप में विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष ‘दाई- बाबा दिवस‘ की थीम है, ‘हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर, जो यह संदेश देती है कि समाज के बुजुर्ग केवल अनुभव के स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत भी हैं।

इस दिवस को बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवा प्रदान करना, परिवारों और युवाओं में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना, भावनात्मक जुड़ाव को सशक्त करने हेतु काउंसलिंग और समाज में बुजुर्गों की सहभागिता को बढ़ाना, इस प्रमुख उद्देश्य है।इस आयोजन में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं पुरुष आरएचओ, पंचायत प्रतिनिधि आदि की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ताकि कोई भी बुजुर्ग स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य मेला में आने वाले बुजुर्गों से अपील की गई है कि शिविर स्थल पर वे अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ आएं, जिससे परिवारों में जुड़ाव भी बढ़े और पीढ़ियों के बीच सम्मान का भाव भी प्रबल हो। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन में सक्रिय भाग लें और इसे सफल बनाएं। यह दिन न केवल स्वास्थ्य लाभ का, बल्कि बुजुर्गों को सामाजिक मंच पर सम्मानित करने का एक सुनहरा अवसर है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button