राज्य एव शहर

8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मई 2025 को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अस्पताल, बैकुंठपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनहत में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा है कि जीवन के लिए एक-एक बूंद खून का बड़ा महत्व है ऐसे में 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर पर पहुंचकर अधिक से अधिक नागरिक रक्तदान कर आम लोगों के जीवन बचाने में योगदान दें। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र बेद, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता राजवाड़े ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि इस पुनीत कार्य में भाग लेकर श्रक्तदान महादानश् को सफल बनाए।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button