राज्य एव शहर

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29, 30 एवं 31 अगस्त को

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कलेक्टर  बी.एस. उइके के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय गरियाबंद के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम खेल मैदान में किया जायेगा।

प्रभारी खेल अधिकारी  नवीन भगत ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वारा 29 अगस्त 2019 को ही फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था। जिसके तारतम्य में भारत सरकार द्वारा 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन किया जायेगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खेल मैदान, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम गरियाबंद में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवं मनोरंजनात्मक खेल प्रतिस्पार्धाओं एवं खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद तथा फिटनेस टॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इसी प्रकार 30 अगस्त 2025 को इंडोर बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन खेल का आयोजन एवं 31 अगस्त 2025 को संडेज ऑन साईकल कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में प्रातः 08.00 बजे से प्रारंभ की जायेगी। राष्ट्रीय खेल दिवस में जिला खेल संघ के पदाधिकारी गण, एवं 2024-25 में राष्ट्रीय, अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ी को सम्मानित किया जायेगा। खेल दिवस में महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button