राज्य एव शहर

सीजी पॉलिटिक्स: पीएम मोदी के साथ विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में शामिल हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी

रायपुर/दिल्ली। CG Politics: भारत यंग लीडर्स डायलॉग में पीएम मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी विकसित शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम में करीब 45 मिनट की स्पीच दी।

 

युवाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने विकसित भारत, युवा शक्ति, अमृतकाल और भारत के भविष्य पर बात की। पीएम ने कहा- बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है। जो लोग कहते हैं छोड़ो यार होता रहता है, कुछ बदलने की क्या जरूरत है क्यों सर खपाते हो, इस भावना के लोग मरी हुई लाश से ज्यादा कुछ नहीं होते।

 

पीएम ने कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा युवाओं को संबोधित किया। संबोधन से पहले पीएम ने युवाओं की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी देखी। वहां मौजूद युवाओं से बातचीत की। उनके प्रोजेक्ट मॉडल भी देखे। यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू हुआ है। भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आज दूसरा दिन है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button