राज्य एव शहर

धान खरीदी: समय पर भुगतान मिलने से किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली

रानीगांव केन्द्र में अब तक 45 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा और केंद्रों में सभी सुविधाएं मिलने से किसान खुश हैं। रानीगांव सेवा सहकारी समिति केन्द्र  में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था, समय पर भुगतान और किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

कोटा ब्लॉक के रानीगांव धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम कलमीटार के किसान ऋषि कुमार मानिकपुरी ने बताया कि वे 35 क्विंटल धान बेचने केंद्र आए हैं, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने से किसानों को लाभ मिल रहा है।साथ ही किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से  भी समय समय पर खेती कार्य के लिए मदद मिल जाती है।  ग्राम पचरा के किसान मथुरा प्रसाद साहू  ने बताया कि वे 60 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए धान खरीदी केंद्रों में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। सरकार द्वारा संवदेनशील पहल करते हुए किसानों को समय पर राशि का भुगतान किया जा रहा है जिससे किसानों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से किसान आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

ग्राम पचरा के किसान शिव शंकर जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनों से खुश है सभी योजनाएं किसानों के हित में है,उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए जो कदम उठाए गए हैं,  उससे किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

समिति के प्रबंधक श्रीमहेंद्र मणि देवांगन  द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  केन्द्र में अब तक लगभग 45 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें 34 हजार 240 क्विंटल धान का परिदान किया जा चुका है। शेष 9130  क्विंटल धान का शीघ्र उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में पहुँचाने की भी त्वरित व्यवस्था की जा रही है। प्रबंधक ने  बताया कि किसानों को तीन दिनों के भीतर भुगतान किया जा रहा है, और  केंद्रों में किसानों की सुविधा  का ध्यान रखा जा रहा ही।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं साथ ही धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button