राज्य एव शहर

बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा…

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बांगो डेम एरिगेशन विभाग द्वारा पोड़ी से बांगो मार्ग पर मुरुम के स्थान पर मिट्टी डाले जाने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कीचड़ और गड्ढों से भरे इस रास्ते पर चलना किसी जंग से कम नहीं है। बांगो पंचायत के सरपंच ने विभाग से इस समस्या को दूर करने की मांग की थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है।

वर्षों से यह मार्ग जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं किया गया। 4 किलोमीटर लंबा यह मार्ग बरसात के दिनों में इतना बदहाल हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

कई बाइक सवार कीचड़ में गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग केवल दिखावे के लिए मिट्टी डालकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। बारिश के पानी से मिट्टी बह जाती है और रास्ता पहले से भी अधिक खराब हो जाता है।

हालांकि कलेक्टर द्वारा इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है, लेकिन काम अब बरसात के बाद ही शुरू होगा। तब तक ग्रामीणों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक पक्के निर्माण का काम शुरू नहीं होता, तब तक कम से कम रास्ते को चलने लायक बनाया जाए ताकि रोजमर्रा की आवाजाही में उन्हें राहत मिल सके।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button