राज्य एव शहर

फाईनेंस किये गये वाहनों को उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग की कार्यवाही के संबन्ध मे

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दिनाँक 02.12.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला बिलासपुर  रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में कार्यरत फायनेंस कम्पनियों की मीटिंग लेकर फाईनेंस किये गये वाहनों को उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग की कार्यवाही करने की हिदायत दी गई। किसी फाईनेंस कपंनी द्वारा उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग कार्यवाही नहीं करने पर ऐसी सूचना थानों में प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही गोल्ड लोन देने वाली कम्पनियों, रिकवरी एजेंटों के व्यवहार तथा उनके चरित्र सत्यापन संबंधी निर्देश दिए गए थे। जिस पर फायनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मीटिंग में बताए गए नियमों और कानूनों का पालन करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गई थी।

परन्तु दिनांक 02/01/2025 को थाना कोनी अंतर्गत टाटा मोटर्स फायनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा EMI जमा न होने के कारण ट्रक सीज़ करने के नाम पर लूट की घटना कारित की गयी है। जिस पर थाना कोनी में आरोपी सोहेल खान एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/2025, धारा 309(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही है, तथा आरोपी एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी शीघ्र ही की जाएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button