राज्य एव शहर

कार ने बाइक में सवार जवानों को मारी टक्कर, एक जवान की मौके पर मौत, एक घायल…

10.08.22| सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई है वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों जवान बाइक में सवार होकर पुलिस लाइन जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों जवान काफी दूर तक जा गिरे।

मृतक जवान का नाम केशव नेताम है और घायल जवान का नाम मनीष बंजारे बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक केशव और मनीष दोनों 13वीं बटालियन के जवान हैं, जो पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कोरबा पुलिस लाइन आ रहे थे, इसी दौरान भुलसीडीह मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

एएसपी कोरबा ने बताया कि, घटना मंगलवार को हुई है। कार ने बाइक में जा रहे दो जवानों को ठोकर मार दी। इससे एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक की हालग गंभीर है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button