विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने शंकर नगर पर लगाए गए बैरिकेट्स का किया विरोध
रायपुर। उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने शंकर नगर पर लगाए गए बैरिकेट्स को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि पुलिस की दादागिरी हो गई है। इसी वजह से उन्होंने शंकर नगर क्षेत्र में बैरिकेट्स लगा दिया गया है। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है। आप को बता दे की लगातार यातायात को लेकर राजधानी पुलिस सजग रही है, लेकिन अचानक शंकर नगर में बैरीकेट्स लगा देने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यातायात पुलिस का कहना है कि वीआईपी लोगों का आना-जाना लगतार रहता है जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बैरिकेट्स लगाया गया है। साथ ही मंत्रियों का आना-जाना रहता है। जिससे आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो इस वजह से लगाया गया था। वहीं विधायक कुलदीप जुनेजा के विरोध के बाद बैरिकेट्स हटा दिया गया है।
Live Cricket Info


