राज्य एव शहर

बिलासपुर : जिला पंचायत कार्यालय में लगीं भीषण आग

बिलासपुर । बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। बिलासपुर जिला पंचायत कार्यालय में भीषण आग लग गयी है। इस भीषण आग में जिला पंचायत सीईओ का चैंबर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। मौके पर करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची हुई है। आग बुझाने का काम अभी चल रहा है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पायी है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे ये आग लगी है। आग में दस्तावेज भी जलकर राख हुए हैं। घटना की सूचना पर तत्काल कलेक्टर संजय अलंग भी मौके पर पहुंचे हैं। भीषण आग ने जिला पंचायत भवन के तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग बुझाने में काफी दिक्कत आ रही है।
घटना में कुछ कर्मचारियों और गार्ड्स से झुलसने की भी खबर है। इधर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button