देश विदेशराजनीतीराज्य एव शहर

Parliament Session: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- ‘संसद में गतिरोध पैदा करना उनका काम ही रहा..’

20.07.22| केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पार्लियामेंट में चर्चा नहीं होने देना चाहते हैं. संसद में गतिरोध पैदा करना उनका काम ही रहा है. ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी का पूरा राजनीतिक जीवन संसदीय परंपरा का अपमान करने में बीता है.

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में कभी सवाल नहीं किया, हमेशा संसदीय कार्यवाही का अपमान किया है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में गतिरोध पैदा करने का सरगना करार दिया.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की जनता संसद में चर्चा चाहती है, लेकिन राहुल गांधी संसद की कार्यवाही को बाधित करने में लगे हैं. संसद में उनकी उपस्थिति 40% से कम है. जो राजनीतिक रूप से फेल रहे हैं, वो संसद की कार्यवाही को चलने नहीं देना चाहते हैं. राहुल गांधी का पूरा राजनीतिक जीवन संसद का अपमान करने में बीता है. ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कब देश में होते हैं और कब बाहर होते हैं, पता ही नहीं चलता है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button