राज्य एव शहर

अनियमित कर्मचारियों से बोले CM भूपेश, किसानों का वादा पूरा किया गया है आगे कर्मचारियों का वादा पूरा किया जाएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की महासभा में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पैसे की कमी नहीं है, किसानों का वादा हुआ पूरा अब आपकी बारी है। महासंघ ने गुस्र्वार को राजधानी के गांधी मैदान में महासभा का आयोजन किया था। प्रदेशभर के अनियमिति कर्मचारी वादा पूरा नहीं किए जाने के प्रति नाराजगी जाहिर करने पहुंचे थे।
प्रदेश के एक लाख 80 अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर मैदान में डटे हुए हैं। महासभा में पहुंचे सीएम ने कहा कि अभी किसानों का वादा पूरा किया गया है आगे कर्मचारियों का वादा पूरा किया जाएगा। आप से जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे। पैसे की कोई कमी नहीं है। अगले साल कर्जमाफी नहीं करना पड़ेगा वो पैसा बचेगा उसी पैसे से आपके वादे पूरे होंगे।
अभी अनियमित कर्मचारियों के ज्ञापन में शामिल आयोग की भी मांग ली गई है। विधानसभा के बाहर मैं इसकी घोषणा नहीं कर पाऊंगा। आपके हर वादे को पूरा करेंगे। सत्र चल रहा है कोई भी वादा विधानसभा के बाहर नहीं किया जा सकता है। आप सब भी जानते हैं, आप हमारे बच्चे हैं। चिटफंड के लिए रास्ता निकले वैसे ही आपके लिए निकालेंगे। इस दौरान मंच पर महापौर प्रमोद दुबे, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा समेत महासभा के कर्मचारियों की भारी भीड़ मौजूद थी।
सीएम बघेल ने कहा कि 18 साल बाद छत्तीसगढ़ में लग रहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार बनी है। यहां पर सब किसान के पुत्र हैं। छत्तीसगढ़ के नोनी बाबू हैं। यह सरकार आपकी है। कर्जमाफ किया, कोई सौदाबाजी नहीं की है। सभी किसानों के ऋण माफ किया गया है। भारत में कोई राज्य नहीं है जहां 2500 रुपये क्विंटल में धान खरीदी की जा रही हो। सरकार में बैठने वाले बदले हैं, सोच बदले जाने की आवश्यकता थी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button