राज्य एव शहर

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश चौधरी, धोबी समाज के हितों पर हुई विशेष चर्चा

रायपुर, 28 मई 2025। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय रजक महासंघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर में राज्य के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से अलग-अलग मुलाकात कर धोबी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय से हुई मुलाकात के दौरान श्री चौधरी ने उन्हें उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की और श्रद्धापूर्वक विष्णु भगवान का स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय भेंट के लिए आभार प्रकट करते हुए समाज के कल्याण हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भी श्री चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धोबी समाज को शासन की योजनाओं में विशेष प्रतिनिधित्व, युवाओं को स्वरोजगार एवं शिक्षा के क्षेत्र में अवसर, तथा सामाजिक समरसता के सवालों को प्रमुखता से रखा।

श्री दिनेश चौधरी ने स्पष्ट किया कि—

“राष्ट्रीय रजक महासंघ का उद्देश्य केवल सामाजिक एकता ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को राजनीतिक पहचान और अधिकार दिलाना है। छत्तीसगढ़ जैसे उभरते राज्य में हमारी भूमिका और संवाद दोनों बेहद आवश्यक हैं।”

मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दोनों ने श्री चौधरी के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए समाज के हित में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

श्री चौधरी के इस प्रवास को राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल माना जा रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button