देश विदेशराज्य एव शहर

VIDEO: 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते कैमरे में कैद अफसर:बिल पास कराने के लिए मांगे पैसे, जिला खाद्य अधिकारी को किया निलंबित

कोरिया जिले में रिश्वत लेते एक अफसर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला मुख्यालय बैकुंठपुर का है। जहां प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला 20 हजार रुपए लेते दिख रहे हैं। शुक्रवार को यह वीडियो सामने आने के बाद वीएन शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी वीएन शुक्ला एक पेट्रोल पंप संचालक को परेशान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, सरकारी बिलों के भुगतान को लेकर उन्होंने 20 हजार रुपए की रिश्वत अमित फ्यूल्स के संचालक प्रज्वल जायसवाल से मांगी थी। जिससे परेशान होकर संचालक ने किसी तरह पैसे देते इसका वीडियो बना लिया है।

चेंबर में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। - Dainik Bhaskar

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button