राज्य एव शहर

महतारी वंदन के सहयोग राशि से मनकाय कर रही किराने दुकान का संचालन

नारायणपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

महतारी वंदन योजना ने आम महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वालंबन की दिशा में अग्रसर किया है। 1000 रूपये की प्रतिमाह प्रदाय राशि ने अनेक महिलाओं का जीवन बदल दिया, ऐसी ही जिले की ग्राम पंचायत कुंदला के आश्रित ग्राम बासिंग की श्रीमती मनकाय वडडे, पति  रैजुराम वडडे जो अपने हुनर को आर्थिक तंगी के कारण अपने भीतर दबा कर रखी थी, महतारी वंदन योजना ने जीवन की दिशा बदल दी आर्थिक सक्षमता ने उड़ान भरी और हुनर उपयोग कर इच्छा शक्ति ने दिशा प्रदान किया और श्रीमती मनकाय वडडे ने महतारी वंदन के सहयोग मासिक राशि 1000 रूपये से किराना दुकान संचालन का कार्य प्रारंभ किया। आज आस पास के ग्रामों में उसकी मेहनत को पहचान मिलने लगी और मनकाय वड्डे आर्थिक रूप से सक्षम होकर प्रतिमाह लगभग 04 से 06 हजार रूपये तक की राशि आय के रूप में प्राप्त कर पा रही है।  श्रीमती मनकाय वड्डे प्रदेश के यश्स्वी मुख्यमंत्री,  विष्णु देव साय को धन्यवाद देती है कि आपने सपनों को पंख दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button