देश विदेशराज्य एव शहर

कोरबा: जमीन को लेकर हुआ खूनी खेल, मारपीट में कई लोग घायल

कोरबा : कोरबा के दादर खुर्द में कोर्ट से मामला जीतने के बाद जमीन पर कब्जा करने के बाद भी विवाद की स्थिति नहीं थमी है। अवैध रूप से इस जमीन को हथियाने के लिए दूसरे पक्ष ने जमकर मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हो गए जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मानिकपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।

महिलाओं के बीच आपस में मारपीट का वीडियो दादर खुर्द क्षेत्र का है। जहां मनीराम को अपनी नानी से पुश्तैनी जमीन मिली थी। इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक कोर्ट में लड़ाई लड़ाई। अपने पक्ष में फैसला आने के बाद मौके पर मौजूद जमीन की घेरा बंदी की गई। मनीराम ने बताया कि धर्म सिंह और उसके लड़कों ने मिलकर हमारे साथ मारपीट की। जमीन मालिक मनी राम ने बताया कि कोर्ट से फैला आने के बाद वो अपनी जमीन पर निमार्ण करने गए हुए थे, इस दौरान उसके भाई और उसकी माँ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया , डंडे से पीट पीट कर पैर तोड़ दिया।

वही मनीराम ने बताया कि 15 एकड़ में से कुछ जमीन बेच दी गई है जबकि लगभग आधी जमीन पर हमारा कब्जा हो चुका है। दूसरा पक्ष अनावश्यक रूप से जमीन को अपना बताने पर तुला है। दादर खुर्द में जमीन को लेकर विवाद और मारपीट होने का मामला मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचा जिसके बाद इस पर संज्ञान लिया गया। चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि अमर सिंह और राधिका को गंभीर चोटे आए हैं निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button