छत्तीसगढ़ सरकार मे बड़े बदलाव के संकेत, बहुत से मंत्री की ज सकती है कुर्सी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हो सकते है कैबिनेट से बाहर? अभी अभी शिक्षा मंत्री ने दिया था इस्तीफा
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए है. जिसके बाद 4 मंत्रियों के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है. इसके साथ ही पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और धनेंद्र साहू को भूपेश कैबिनेट में होने की भी चर्चा है. हालांकि ये सिर्फ कयास है, इस पर अंतिम मुहर अभी बाकी है. लेकिन पार्टी सूत्र बताते है कि जिन मंत्रियों का इस्तीफा लिया जा सकता है उसमें मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, कवासी लखमा, रुद्र गुरु और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल है। आपको बता दे कि अपनी कार्यशैली से राजस्व मंत्री कई बार राज्य सरकार की किरकिरी करा चुके है। चर्चा इस बात की भी है कि मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम (dr prem sai singh tekam) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपनी पत्नी डॉ. रमा सिंह को ही अपना निजी विशेष सहायक बना दिया था. एक मंत्री द्वारा अपनी पत्नी को विशेष सहायक नियुक्त करने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, विवाद बढ़ता, इससे पहले ही देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तबादला आदेश निरस्त कर दिया था.
महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया अपने एक विवादित बयान को लेकर काफी सुर्खियों में थी. उन्होंने महिलाओं को सलाह दी थी कि सोने जाने से पहले एक पेग लिया करो, ताकि तनाव से मुक्त रहें. इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था. उन्होंने कहा था कि महिलाएं घर और परिवार की देखभाल करती हैं, वह मानसिक रूप से तनाव महसूस करती हैं. ऐसे में थोड़ी-थोड़ी पी लिया करो और सो जाया करो.
Live Cricket Info