देश विदेशराज्य एव शहर

गर्लफ्रेंड के घरवालों ने डांटा, छात्र ने दी जान:फंदे पर लटके शव से लिपटकर रोने लगी नाबालिग प्रेमिका, धमकी से भी परेशान था लड़का

दंतेवाड़ा जिले में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी नाबालिग प्रेमिका के घरवालों ने उसे डांटा था। उसे धमकी भी मिली थी कि वह लड़की से बात करना छोड़ दे। इसी बात से लड़का परेशान चल रहा था।

उधर, नाबालिग प्रेमिका को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वो मौके पर पहुंच गई। फिर फंदे पर लटके हुए शव से लिपटकर रोने लग गई। आस-पास खड़े लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो रोती रही। पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

साथ में जाते थे स्कूल

सुरनार गांव के रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के को गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था। दोनों साथ में ही स्कूल जाते थे। फिर एक दिन लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के के घर जाकर उसे जमकर फटकार लगाई थी।

परिजनों की माने तो गांव में पंचायत भी बिठाई गई थी। लड़के के परिजनों पर काफी दबाव बनाया गया था। कुछ लोगों ने उसे धमकी भी दी थी। इसी बात से नाबालिग परेशान था। लड़के के घरवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन लोगों को प्यार मोहब्बत वाली बात पता चली थी। जिसके तुरंत बाद ही लड़की के घर वालों ने बवाल किया था।

123
123
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button