देश विदेशराज्य एव शहर

BJP मुख्यालय में पूर्व गृहमंत्री को नहीं मिली एंट्री, मेन गेट पर ही रोका, नहीं जाने दिया अंदर, वापस लौटे ननकीराम कंवर, देखिए VIDEO

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर हैं. शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया भी रायपुर आए हैं. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को भाजपा कार्यालय के अंदर एंट्री नहीं दी गई है. उनको भाजपा मुख्यालय में अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया.मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को भाजपा मुख्यालय में नहीं जाने दिया गया तो वह वापस खाली हाथ लौट गए हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अमित शाह की बैठक में शामिल होने आए थे, लेकिन उनको भाजपा मुख्यालय के बाहर रोक दिया गया.

बैठक में प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे, लेकिन इससे पहले पूर्व गृहमंत्री को बीजेपी कार्यालय में एंट्री नहीं मिलने के कारण सियासी गलियारे में खलबली मच गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह वापस लौट रहे हैं. उनको मेन गेट पर ही रोक दिया गया.

बता दें कि इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जैसे नेता बैठक का हिस्सा होंगे. वहीं अन्य नेताओं को बैठक में आने की अनुमति नहीं होगी.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button