राज्य एव शहर

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा, कहा -‘सभी नेता नक्सली समर्थक..’

08.04.23| पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने नक्सलवाद पर कहा, पक्ष और विपक्ष के राजनेता समर्थक हैं. दोनों समर्थन बंद कर दें फिर कोई समस्या नहीं रह जाएगा. तब भी समस्या बची रह जाए तो हमें बताए, मैं खत्म कर दूंगा. देश में दंगा कराने वाले भी राजनेता ही हैं. भाजपा शासित राज्य में दंगे क्यों नहीं होते.

प्रेसवार्ता में शंकराचार्य ने कहा, कहा, मुझे 10 करोड़ साल बाद का भी दिखता है, मैं भी पत्रकार रह चुका हूं. सबके पूर्वज हिंदू थे इसलिए हम हिन्दू राष्ट्र कहते हैं. पक्ष और विपक्ष अपना हाथ खींच ले तो उसके बाद अगर नक्सल रहेगा तो मुझे बताए. हिंदू राष्ट्र में आरक्षण होगा क्या, आप आरक्षण का विरोध करते हैं. मैं वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का विरोधी हूं. सनातन धर्म में जाति आधारित काम का आरक्षण है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button