राज्य एव शहर

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना, रबी मौसम 2018-19 में जारी अधिसूचना में संशोधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रबी वर्ष 2018-19 में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रबी वर्ष 2018-19 में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिसूचना में स्वचलित मौसम केन्द्र की स्थापना हेतु राजस्व निरीक्षक मण्डल स्तर पर चिन्हित ग्रामों को अधिसूचित किया गया है।
राज्य शासन द्वारा उक्त परिशिष्ट 1बी में सरल क्र, उप-सरल क्र. , जिला, तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल में पूर्व अधिसूचित ग्राम के स्थान पर उनके सम्मुख अंकित नवीन ग्राम में स्वचलित मौसम केन्द्र स्थापित करने हेतु अधिसूचित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सरल क्र. 111, उप सरल क्र.13, जिला कोरिया, तहसील भरतपुर, राजस्व निरीक्षक मंडल काटाडोल का पूर्व अधिसूचित ग्राम मुलुकनार के स्थान नवीन ग्राम काटाडोल होगा। सरल क्र.113, उप सरल क्र.15, जिला कोरिया, तहसील भरतपुर के राजस्व निरीक्षक मंडल घाघरा का पूर्व अधिसूचित ग्राम परेवाडोल के स्थान पर नवीन ग्राम घाघरा, सरल क्र.313, उप सरल क्र.29, जिला बलौदाबाजार, तहसील भाटापारा के राजस्व निरीक्षक मंडल करही बाजार का पूर्व अधिसूचित ग्राम बम्हनीडीह के स्थान पर नवीन ग्राम करही बाजार किया गया है। इसी प्रकार सरल क्र.651, उप सरल क्र.1, जिला सुकमा, तहसील कोंटा के राजस्व निरीक्षक मंडल कांकेर लंका का पूर्व अधिसूचित ग्राम गोंदपल्ली (पुनपल्ली) के स्थान पर नवीन ग्राम कांकेर लंका, सरल क्र.653, उप सरल क्र.3 जिला सुकमा, तहसील कांेटा के राजस्व निरीक्षक मंडल चितलनार का पूर्व अधिसूचित ग्राम मुकराम के स्थान पर नवीन ग्राम चितलनार, सरल क्र.654, उप सरल क्र.4 जिला सुकमा, तहसील कोंटा के राजस्व निरीक्षक मंडल जुगरगुड़ा का पूर्व अधिसूचित ग्राम सिंगाराम के स्थान पर नवीन ग्राम जुगरगुड़ा, सरल क्र.655, उप सरल क्र.5 जिला सुकमा, तहसील कांेटा के राजस्व निरीक्षक मंडल दोरनापाल का पूर्व अधिसूचित ग्राम मेडवाही(तोंगगुडा) के स्थान पर नवीन ग्राम दोरनापाल, सरल क्र.656, उप सरल क्र.6 जिला सुकमा, तहसील कांेटा के राजस्व निरीक्षक मंडल मरईगुडा का पूर्व अधिसूचित ग्राम रेगडागट्टा के स्थान पर नवीन ग्राम मरईगुड़ा, सरल क्र.659, उप सरल क्र.9 जिला सुकमा, तहसील सुकमा के राजस्व निरीक्षक मंडल केरलापाल का पूर्व अधिसूचित ग्राम बड़ेसत्ती के स्थान पर नवीन ग्राम केरलापाल किया गया है। योजना क्रियान्वयन की प्रवर्ती शर्ते विभागीय अधिसूचना के अनुसार रहेगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button