राजनीतीराज्य एव शहर

दिन दहाड़े हुई कारोबारी की हत्या मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गृहमंत्री को घेरा, कहा- गृह मंत्री को तो लापता मानता हूं मैं

21.10.22|दुर्ग जिले में दिन दहाड़े हुई कारोबारी की हत्या मामले में विपक्ष को एक बार फिर बड़ा मुद्दा दे दिया है। भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इस वारदात के बाद सख्त तेवर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की वारदातें खासकर दुर्ग जिले में घटनाएं हो रही हैं पुलिस का खौफ नहीं दिखता।

अजय चंद्राकर ने अपने बयान में कहा- मैं प्रदेश के गृहमंत्री को सक्रिय नहीं बल्कि लापता मानता हूं। एक संवैधानिक औपचारिकता के लिए किसी नाम को गृहमंत्री लिख दिया गया है। ये गृहमंत्री विहीन प्रदेश है। कहीं भी पुलिस की धमक नहीं है। इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अमलेश्वर में कारोबारी की इस तरह गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, वहीं इस जगह से कुछ दूर रायपुर में डीडी नगर इलाका जहां एक वकील ने डबल मर्डर कर दिया। ये बताता है कि पुलिस को लेकर कोई डर नहीं रह गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button