राजनीतीराज्य एव शहर

सामान्य सभा के दौरान कांग्रेस पार्षद और बीजेपी पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, किया जमकर हंगामा

25.08.22| नगर निगम राजनांदगांव में आज सामान्य सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर विकास से संबंधित 17 विषयों पर चर्चा की जा रही. इस दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में जमकर बहस हुई. सामान्य सभा के दौरान कांग्रेस पार्षद और बीजेपी पार्षदों में हाथापाई की हुई, जिसे पार्षदों ने छुड़ाया.

सामान्य सभा की बैठक में महापौर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मौजूद हैं, जहां नगर विकास को लेकर सामान्य सभा में चर्चा की जा रही है. चर्चा के शुरुआती दौर से ही पार्षदों ने मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया. बता दें कि राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता है और विपक्ष में बीजेपी है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button