राज्य एव शहर
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम पहुंचे दिल्ली, ईडी दफ्तर के बाहर दिया धरना
15.06.22| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम बुधवार को दिल्ली में चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. पीसीसी चीफ अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना भी दिया.
मरकाम इससे पहले भी लगातार ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. साथ ही केंद्र सरकार को इस पर घेर भी रहे हैं. मंगलवार को ही मरकाम ने ने राहुल गांधी की पेशी को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि, भाजपा की पिट्ठू बनकर ईडी काम कर रही है.भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info