राजनीतीराज्य एव शहर

सीएम बघेल से महिला ने की भू-माफियो के खिलाफ शिकायत, सीएम ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

20.05.22. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कुरुसनार की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे आश्वासन दिया कि उसके साथ अन्याय नहीं होगा और कलेक्टर को इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना जैसे कठिन समय मे भी हमने हितग्राहीमूलक योजनाओं से मिलने वाले लाभ ग्रामीणों को दिए।

उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2005 से पहले के रहवासियों को नियमानुसार पट्टा मिलेगा, उन्होंने क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा है कि नियमानुसार कोई भी पात्र हितग्राही का वनाधिकार पट्टा नहीं चूकना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गांव में जो गायता, पुजारियों को साल भर में 7 हजार मिलेंगे, वनाधिकार पट्टा हमने दिया, यदि किसी को न मिला हो तो हमें बताएं।

एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन पीढ़ी से मैं निवास कर रहा हूँ।,स्थानीय गैर आदिवासी हूँ, लेकिन अब तक वनाधिकार पट्टा नही मिला है, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भेंट मुलाकात के दौरान किसान ने कहा आपके आने से उम्मीद थी, जिसे आपने साकार कर दिया है। गौठान की जैसी परिकल्पना हमारी होती है।

मर्दापाल का गौठान उससे भी खूबसूरत है। यहां विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने गौठान को देखा और यहां के समूह की महिलाओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बायो फ्लॉक तरीके से हो रहे मछलीपालन को देखा। यहां थोड़ी सी जगह में ही बड़े पैमाने पर मछलियों का उत्पादन संभव हो सकता है। मुख्यमंत्री ने इस नवाचार की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि पशुपालन पर ध्यान देकर पूरा क्षेत्र आर्थिक रूप से बेहतरीन स्थिति में आ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यहां पर मुर्गीपालन का कार्य भी हो रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button