राज्य एव शहर

17 साल के बालक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, 22 वर्षीय युवती गिरफ्तार

29.07.22| आपने अक्सर दुष्कर्म का मामला सुना होगा और इसमें पुरुषों को गिरफ्तार होते और जेल जाते देखा होगा। हमेशा महिलाएं और नाबालिग युवती पुरुषों के हवस का शिकार होते आई है। लेकिन कभी आपने ऐसा मामला एक-दो बार ही सुना होगा जिसमें पुरुष दुष्कर्म का शिकार हुआ हो। चौकाने वाली बात तो यह है कि, एक युवती ने नाबालिग युवक को अपहरण कर अपने हवस का शिकार बनाया है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सामने आया है। जहां एक 22 वर्षीय युवती ने 17 साल के नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपिया युवती को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। साथ ही बालक को भी छुड़ा लिया गया है।

दरअसल, मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव निवासी 45 वर्षीय पिता ने 27 फरवरी को अपने 17 साल के बेटे के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस धारा 363 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि 22 वर्षीय युवती ने बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ मध्यप्रदेश लेकर गई है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया गया।

पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए युवती को एक ईंट भटठी से पकड़ा व बंधक बनाये गए लड़के को उसके कब्जे से छुड़ाया। पीड़ित बालक ने पुलिस को बताया कि, आरोपिया ने उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश के एक अज्ञात ईंट भट्ठी में ले गई थी। वहां उसने बालक के साथ दुष्कर्म भी किया। महिला ने पूछताछ में बताया कि 8 नवंबर को बालक को वो अपने साथ ईंट भटठी लाई थी। यहां पर बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ 363, 365, 370, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि, पत्थलगांव थाने में प्रार्थी ने अपने 17 साल के बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस तलाश में लगी हुई थी। 28 जुलाई को मध्यप्रदेश से बालक को एक युवती के पास से बरामद किया गया है। युवती बागबहरा की रहने वाली है, युवती बालक को अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई थी। वहां बालक के साथ युवती ने दुष्कर्म भी किया है। मामले में युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button