राजनीतीराज्य एव शहर

‘पिछले 8 साल में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद’- राहुल गाँधी

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका ‘‘कुशासन’ इस बात एक उदाहरण है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए। देश में भीषण गर्मी के मद्देनजर बढ़ती बिजली की मांग के बीच उन्होंने यह ट्वीट किया।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘ बिजली संकट। रोजगार संकट। किसान संकट। मुद्रास्फीति संकट। प्रधानमंत्री मोदी का आठ साल का कुशासन इस बात का एक उदाहरण है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए।’ गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर हमले तेज कर रखे हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button