बिलासपुर के स्टूडेंट की गोवा के समुद्र में मौत, नहाते समय डूब गया छात्र
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के स्टूडेंटस की गोवा में समुद्र में नहाते समय मौत हो गई। वह बेंगलुरु में रहकर पत्रकारिता की पढ़ाई किया था। दिलचस्प बात यह है कि उसने करीब साल भर पहले ही छात्रों के पिकनीक जाने और समुद्र में डूबने की कहानी पर कविता लिखी थी। बुधवार की सुबह उसके शव को बिलासपुर लाया गया। जानकारी के अनुसार विनोबा नगर गली नंबर R- 3 निवासी शैलेंद्र पांडेय पंचायत विभाग में कार्यरत हैं। उनका छोटा बेटा आदित्य पांडेय (23 साल) बेंगलुरू में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था। वहां समर वेकेशन शुरू होने के पहले बीते 16 मई को आदित्य अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गोवा पिकनीक मनाने गया था। सभी छात्र समुद्र में नहा रहे थे। तभी आदित्य को पानी की लहर ने खींच कर गहराई तरफ ले गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
आदित्य पांडेय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को फ्लाइट से रायपुर लाया गया। बुधवार को आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया।
Live Cricket Info