राज्य एव शहर

रायपुर में कारोबारी से मारपीट कर 50 लाख की लूट, 9 लुटेरों ने कारोबारी को घेर कर पीटा

राजधानी रायपुर के देवपुरी इलाके से लूट की एक बड़ी बरादात सामने आई है। कुछ अज्ञात लुटेरों ने होलसेल कारोबारी से मारपीट कर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। लुटेरों ने कारोबारी से 50 लाख रुपए लूटे है। मामला माना थाना क्षेत्र का मामला है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची माना पुलिस मामले की जांच कर लुटेरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि लुटेरे लूट के बाद फिल्मी स्टाइल में बाइक से तेज रफ्तार से भाग निकले। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैंद हो गई है जिसके अधार पर पुलिस लुटेरों को खोज रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात अनाज का कारोबारी दुकान से पैसे लेकर घर लौट रहा था। उसी समय 3 बाइक पर 9 लुटेरे सवार होकर आए और कारोबारी को जाता देख उसकी गाड़ी रोककर उसे लात, घूंसे और डंडे से पीटने लगे इसके बाद कारोबारी के सिर पर डंडे से हमला कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कारोबारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे एमएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कारोबारी का नाम नरेंद्र खेतपाल टैगोर नगर निवासी बताया जा रहा है। घायल कारोबारी अनाज का कारोबार करता है। कारोबारी डूमरतराई स्थित अपनी दुकान से दो पहिया वाहन जुपिटर में नगद रकम लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान मिंटू स्कूल के पास कुछ अज्ञात लुटेरों ने उससे पैसे लूटकर वहा से भाग गए।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button