राज्य एव शहर

नक्सलियों का तांडव :सुकमा में बस में लगाई आग तो वही बीजापुर में मचाया जमकर उत्पात

सुकमा। छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक बार फिर से नक्स​लियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने देर रात उड़ीसा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी जारी किया है। जिसमें एक दिवसीय दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चिंतुर में नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दहशत फैलाई है। कोंटा एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

सुकमा के अलावा बीजापुर में भी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। धर्माराम कैंप में फायरिंग कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। मिली खबरों के अनुसार पामेड़ थानाक्षेत्र के कैंप पर नक्सलियों ने 5-6 BGL दागे है। इस दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 15-20 मिनट तक दोनों तरफ से चली गोली। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है.

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button