राज्य एव शहर

जेल प्रहरी ने ढाई साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म , गिरफ्तार

जगदलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरागुड़ा निवासी ढाई वर्षीया मासूम के साथ केंद्रीय जेल में पदस्थ प्रहरी चंद्रशेखर रत्नाकर निवासी बिलासपुर ने कुछ दिनों पूर्व दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत होने के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी को हिरासत में लिया है।
टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व आरोपी पड़ोस में रहने वाली ढाई साल की बच्ची को बहला-फुसला कर अपने मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंच अपनी मां को घटना की सूचना दी।
बच्ची की मां ने आरोपी के घर पहुंच जब उसे पतासाजी की तो उसने महिला से भी छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति शहर से बाहर था इसलिए वह खामोश रही।
पति के वापस लौटने के उपरांत उसने घटना की जानकारी दी। पति ने कोतवाली पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जेल विभाग भी उसे निलंबित करने की तैयारी कर रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button