राज्य एव शहर

प्रचार में कांग्रेस आगे जोरदार जीत होगी-शैलेष, चित्रकोट विधानसभा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दावा करते हुए कहा है कि दंतेवाड़ा की तरह चित्रकोट में भी कांग्रेस की जोरदार जीत होगी। उन्होंने कहा है कि चित्रकोट उपचुनाव प्रचार में कांग्रेस, विपक्ष से बहुत आगे है। कांग्रेस नेताओं ने वहां चुनाव-प्रचार पूरी गंभीरता एवं आक्रामकता से किया है। कांग्रेस के चुनाव प्रचार के सामने विपक्षी भाजपा पिछड़ गई है।
उन्होंने बताया कि मंत्री कवासी लखमा एवं बस्तर सांसद दीपक बैज वहां शुरू से धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गांधी विचार पदयात्रा के समापन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उसी दिन चित्रकोट के लिए रवाना हो गए थे। वे वहां पूरे जोर-शोर से प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के विकास के लिए कई योजनाएं बनवाकर उसका क्रियान्वयन करवाया। लोहांडीगुड़ा में रमन सरकार द्वारा किसानों से ली गई जमीन उन्हें वापस दिलवाई गई।
लोहांडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली बार बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बस्तर के विधायक को बनाया। बस्तर संभाग में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला रखी गयी। बस्तर के युवाओं को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने के लिये कनिष्ठ चयन बोर्ड के गठन की घोषणा की गयी। एनएमडीसी की भर्ती परीक्षा बस्तर में होगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब 2500 के बदले 4000 रू. मानक बोरा मानदेय दिया जा रहा है। 2500 में धान खरीदी की गयी और किसानों की कर्ज माफी की गयी।
त्रिवेदी ने कहा है कि चित्रकूट उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनाकर प्रचार किया। बस्तर में इस सीट को लेकर पूरे बस्तर में कांग्रेस अपना गढ़ मजबूत करने की योजना बनाकर चल रही है। कांग्रेस बस्तर की सभी 12 सीटों पर अपना कब्जा कायम करने में कामयाब होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां पर दो-तीन दौर का प्रचार कर चुके हंै।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button