राज्य एव शहर

उच्च शिक्षा संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को 3 प्रतिशत आरक्षण

रायपुर। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संस्थानों में अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को तीन प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में उच्च शिक्षा के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुत्र-पुत्रियों, पौत्र-पौत्रियों और नाती-नातिन के लिए 3 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेंगे। नि:शक्त श्रेणी के आवेदक के लिए 5 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button