राज्य एव शहर

एनटीपीसी के नए महाप्रबंधक परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने संभाला कार्यभार


कोरबा । कोरबा जिले में स्थापित कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का एनटीपीसी कोरबा के नए महाप्रबंधक राजीव खन्ना ने परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।
मुख्य महाप्रबंधक राजीव खन्ना ने 1988 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीएससी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल एवं टेलीकम्यूनिकेशन) की डिग्री प्राप्त करने के बाद उसी वर्ष एनटीपीसी के साथ एक्सेक्यूटिव ट्रेनी (ET) के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की और एनटीपीसी के साथ उनका 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने दादरी-एनसीपीपी, सीसी-ईओसी, खरगोन, कनिहा, रायपुर, एन्नोर और बरौनी जैसी अन्य एनटीपीसी की शाखाओ में अपनी सेवाएँ दी हैं। उन्होंने एनटीपीसी के कॉरपोरेट सेंटर और शेयर्ड सर्विस ग्रुप में भी काम किया है। उनके पास ईंधन प्रबंधन, प्रचालन, अनुरक्षण, सी&आई आदि बिजली संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का भी अनुभव है। उन्होंने मैनेजमेंट की डिग्री भी प्राप्त की है।
मुख्य महाप्रबंधक राजीव खन्ना ने अब तक व्यापक और ज्वलंत ज्ञान और अनुभव से कंपनी में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। अब एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख के रूप में, उनका लक्ष्य कंपनी के आंतरिक और बाहरी हितधारकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरे करने का है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button