राज्य एव शहर

रविभवन के बेसमेंट में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म

रायपुर. रविभवन की बेसमेंट स्थित पार्किंग में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। बच्ची कचरा बीनने का काम करती है। सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे कचरा बीनते पकड़ा और फिर काउंसलिंग की तो तीन दिन बाद मामला खुला। इसके बाद इस संबंध में रविवार को गोल बाजार थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता सोनिका देवांगन को गोल बाजार के पास 13 दिसंबर को 11 वर्षीया एक बच्ची कचरा बीनते हुए मिली थी। उन्होंने सीडब्ल्यूसी के सामने बच्ची को पेश किया और वहां से बाल आश्रम ले आईं। यहां पर बच्ची की काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के करीब तीन दिन बाद बच्ची ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उससे रवि भवन की पार्किंग में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। कचरा बीनने के दौरान उस व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनिका देवांगन ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने धारा 376, 4,6 और पाॅक्सो के तहत में मामला दर्ज किया है। बच्ची के माता-पिता हैं, लेकिन उन्होंने उसे अकेले छोड़ दिया है। फिलहाल बच्ची को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Credit – bhaskar.com

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button