राज्य एव शहर

99 हजार 574 किसानों से 4932804.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई

किसानों को 1137 करोड़ 52 लाख 36 हजार रूपए का किया गया भुगतान

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी लगातार जारी है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। जिले में अब तक 99 हजार 574 किसानों से 4932804.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 1137 करोड़ 52 लाख 36 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव लगातार जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिले में सुचारू तरीके से धान की खरीदी की जा रही है, वहीं धान का उठाव लगातार ट्रांसपोटर्स एवं मिलर्स के द्वारा किया जा रहा है। अवैध धान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोचियो एवं बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है। धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों ने माइक्रो एटीएम के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है। तत्काल राशि मिलने पर किसानों में खुशी है। धान बिक्री के लिए टोकन तुहर दुआर एप द्वारा ऑनलाईन माध्यम से टोकन किसानों को दिया जा रहा है। जिससे किसानों को बहुत सुविधा मिली और एक ही बार में पूरा धान की बिक्री हो जाने से समय की बचत हो रही है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button