राज्य एव शहर

कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का धरना , हर जिले में कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदेशव्यापी राजधानी के बूढ़ापारा धरना स्थल पर बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है। इस आंदोलन को लेकर सांसद, विधायक औऱ पूर्र मंत्रियों को अलग – अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि बिजली कटौती, किसानों का संपूर्ण कर्जमाफी, खाद की कमी, कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर बदले की भावना से कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी रायपुर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेगी। धरने में प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता रमेश बैस, प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी सहित रायपुर जिले के सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। धरना में प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुन्दरानी, बर्नाड रोडिक्स, बिरगांव की महापौर अम्बिका यदु, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, चन्नी वर्मा, अशोक पाण्डे, सुभाष तिवारी, गोवर्धन खंडेलवाल, मीनल चौबे, संजु नारायण सिंह ठाकुर, मिर्जा एजाज बेग, आशीष अग्रवाल, मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, हेमेन्द्र साहू, बजरंग खंडेलवाल, खेमराज बैद, बिन्दु महेश्वरी, जयंती पटेल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, योगी अग्रवाल, नवीन शर्मा, सीमा साहू, श्याम चावला, अनिता महानंद, ज्ञानचंद चौधरी, मुरली शर्मा, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, मखमुर इकबाल खान, जुगल किशोर निर्मलकर, अजय साहू, मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button