राज्य एव शहर

कवर्धा : पुलिसकर्मी ने नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस फिर से शर्मसार हुआ है। इस बार खुद एक पुलिसकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगे है। पुलिस ने ही आरक्षक के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार विभाग के आरक्षक अमित गौतम के खिलाफ नाबालिग बच्ची ने दुष्कर्म के आरोप लगाए है।
गंभीर आरोप होने के कारण कोतवाली थाना ने आरक्षक अमित गौतम के खिलाफ पास्को एक्ट व धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपित आरक्षक फरार बताया जा रहा है। यह आरक्षक पूर्व में क्राइम ब्रांच में काम करता था, लेकिन ब्रांच को भंग करने से बाद इसकी ड्यूटी डॉयल 112 में लगाई गई थी।
आरोपित आरक्षक पुलिस विभाग में होने के कारण वर्दी का रुतबा दिखाता था। यहीं कारण है कि आरोपित ने नाबालिग बधाी के साथ धमकी दिया व घर में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बधाी ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसे देखते हुए परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506 बी बालको संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5 व 6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर्रवाई की।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button